मिर्ज़ा असदुल्लाह ख़ाँ ग़ालिब (1797–1869) आगरा में पैदा हुए और ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा दिल्ली में गुज़ारा। वे उर्दू और फ़ारसी दोनों में शेर कहते थे; पहले असद और फिर ग़ालिब तख़ल्लुस रखा। आख़िरी बरसों में वे बहादुर शाह ज़फ़र के दरबार से जुड़े रहे और 1857 की उथल-पुथल अपनी आँखों से देखी। उनका उर्दू दीवान छोटा है, मगर उसकी ग़ज़लें विचार की गहराई और शोख़ी के कारण उर्दू के सबसे ज़्यादा दोहराए जाने वाले शेरों में गिनी जाती हैं। उनके उर्दू ख़त सादा और बेतकल्लुफ़ गद्य की मिसाल माने जाते हैं।
No poetry found